सड़कों का चौड़ीकरण कर नगर को बनाएंगे सुंदर
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : नगर को सुंदर बनाने की पहल जिलाधिकारी ने शुरु कर दी है। जल्द
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : नगर को सुंदर बनाने की पहल जिलाधिकारी ने शुरु कर दी है। जल्द ही नगर की सड़कें चौड़ी होगीं और दोनों ओर दो-दो मीटर इंटरला¨कग फुटपाथ भी होगा। इस कार्य के लिए डीएम ने नगर पालिका को जिम्मेदारी सौंपी और निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार कर काम प्रारंभ कराएं। साथ ही विद्युत विभाग को अंडरग्राउंड विद्युतीकरण का भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी विशाख जी ने शनिवार को नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण किया। कैसे नगर को सुंदर बनाया जा सके इसके लिए अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। ट्राफिक चौराहा से इलाहाबाद रोड पिपरावल पुल तक, बस स्टैंण्ड से लक्ष्मणपुरी तक और नगर पालिका कार्यालय से मंदाकिनी पुल तक सड़क के बीच से दोनों तरफ 75-75 फीट, लक्ष्मणपुरी की पुलिया से नगर पालिका कार्यालय तक और बस स्टैण्ड से ट्राफिक चौराहा तक सड़क के बीच दोनों तरफ 30-30 फीट चौड़ीकरण किया जायेगा। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ दो-दो मीटर इंटरला¨कग भी की जाय। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका नरेंद्र मोहन मिश्रा से कहा कि इस कार्य का प्लान जल्द से जल्द तैयार कर कार्य प्रारम्भ कराएं। कार्य प्रारम्भ के पूर्व राष्ट्रीय राज मार्ग और वन विभाग के अधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लें। अधिशाषी अभियंता विद्युत अनिल दुबे से कहा कि विद्युत लाइन को अन्डर ग्राउंड करने हेतु उनकी तरफ से शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ¨सचाई विभाग के अतिथि गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार कर्वी को निर्देश दिये कि आज इसकी साफ-सफाई कराएं और बेडसीट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारी, उप जिलाधिकारी कर्वी इंदुप्रकाश ¨सह, वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्र ¨सह, तहसीलदार राजू कुमार व नायब तहसीलदार कर्वी राजेश विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।