भटक रहे जरूरतमंद, आधार कार्ड ख्वाब
केस-एक कर्वी मुख्यालय के लोढ़वारा निवासी हरेंद्र कुमार इलाहाबाद बैंक शाखा सदर रोड पर
केस-एक
कर्वी मुख्यालय के लोढ़वारा निवासी हरेंद्र कुमार इलाहाबाद बैंक शाखा सदर रोड पर आधार कार्ड बनवाने पहुंचे। वहां 15 जनवरी 2019 तक संपर्क करने का संदेश पढ़ मायूस होकर लौट गए। बताया कि पहले भी कार्ड नहीं बना। पूछने पर सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। केस-दो
सपहा की मालती और आराधना बच्चों के साथ स्टेट बैंक शाखा कर्वी पहुंचीं। दोनों ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड मांग रहे हैं। बैंक शाखा पर दस दिन से भटक रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। केस-तीन
पंजाब नेशनल बैंक शाखा में आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वाले सभी लोग लौटते मिले। पता चला कि 15 दिन से काम ठप है। अब 15 जनवरी के बाद बनने की जानकारी दी गई है। जागरण संवाददाता, चित्रकूट : राशन कार्ड बनवाने, बैंक खाता खुलवाने से लेकर बाकी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है लेकिन लोग भटक रहे हैं। जरूरतमंद बैंक शाखाओं के आसपास चक्कर लगाकर लौट जाते हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति तकरीबन सभी बैंक शाखाओं में है। सिर्फ बैंक आफ बड़ौदा और ¨सडीकेट बैंक शाखा पर राहत मिल रही है। वहां भी भीड़ अधिक होने के कारण घंटों इंतजार के बाद नंबर आता है। कई बार पूरे दिन इंतजार करने पर भी मायूसी हाथ लगती है। स्टेट बैंक कर्वी सहित कई बैंक शाखाओं पर आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के आईडी ब्लाक हो गए हैं। इससे समस्या है। आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों का बैंकों के लखनऊ ऑफिस से सीधा संपर्क है। स्थानीय स्तर पर बैंक सिर्फ जगह देता है। फीस भी यूआईडी के खाते में जाती है। इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते हैं।
-सिन्हा धर्मेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक कर्वी। कुछ तकनीकी खराबी से ज्यादातर जगह आधार कार्ड बनना बंद हैं। कुछ जगहों पर बनाए जा रहे हैं। लखनऊ से सीधे नियंत्रण होने के कारण ज्यादा जानकारी नहीं है। लोगों की समस्या हल कराने का प्रयास करेंगे।
-आरके सोनी, एलडीएम चित्रकूट।