जिले में 314 ग्राम पंचायत की मतदाता सूची प्रकाशित
जागरण संवाददाता चित्रकूट नगरीय विस्तार के बाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए प
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : नगरीय विस्तार के बाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए परिसीमन से बची 331 ग्राम पंचायतों में 314 के मतदाता सूची का सोमवार को प्रकाशन कर दिया गया है। 17 ग्राम पंचायतों की सूची नहीं प्रकाशित की गई हैं। इनका कुछ भाग नगरीय क्षेत्र में चला गया है। यहां पर मतदाताओं के छटनी का काम हो रहा है।
जिला निर्वाचन शेषमणि पांडेय ने बताया कि नगर पालिका चित्रकूटधाम के विस्तार और नई नगर पंचायत मऊ के बनने से मतदाता सूची प्रकाशन में थोड़ी देरी हो रही है। जिले की 331 ग्राम पंचायत में 314 की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 17 ग्राम पंचायत में अभी मतदाता छटनी का काम चल रहा है दो तीन दिन में काम पूरा होने पर यहां की सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा। जिले में बढ़े 63 हजार मतदाता
नगरीय विस्तार में जिले की 335 ग्राम पंचायत में 21 प्रभावित हुई है। मऊ, खोही, चितरा गोकुलपुर व अहमदगंज का अस्तित्व खत्म हो गया है। जबकि 17 ग्राम पंचायत का आंशिक भाग गया है। हालांकि जिला निर्वाचन कार्यालय ने अभाी सभी ग्राम पंचायतों की सूची तैयार की है। जिसमें जिले में कुल वोटर 711895 हो गए है। जो वर्ष 2015 के 648000 मतदाता के सापेक्ष करीब 63895 बढ़े हैं। जिसमें करीब 35 हजार मतदाता नगरीय विस्तार में चले जाएंगे। करीब 28 से 30 हजार मतदाता बढ़ने की संभावना है। इन ग्राम पंचायतों की सूची में हो रही छटनी
सेसासुबकरा, लोढ़वारा, बनकट, छिपनी बाहरखेड़ा, कसहाई, संग्रामपुर, सीतापुर ग्रामीण, बालपुरमाफी, बनाड़ी, कोलगदहिया, कालूपुर पाही, कपसेठी, डिलौरा, रानीपुर भट्ट व अमानपुर।