Move to Jagran APP

सपहा गांव में दो अजगर निकले, बच्चे दुबके

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : विकास खंड कर्वी के सपहा गांव में सोमवार को प्राथमिक स्कूल से मह

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 10:21 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 10:21 PM (IST)
सपहा गांव में दो अजगर निकले, बच्चे दुबके
सपहा गांव में दो अजगर निकले, बच्चे दुबके

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : विकास खंड कर्वी के सपहा गांव में सोमवार को प्राथमिक स्कूल से महज सौ मीटर दूर दो अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ा। पिछले साल भी गांव में अजगर निकल चुके हैं। इसलिए ग्रामीण दहशत में हैं।

loksabha election banner

सोमवार दोपहर सपहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास दो अजगर बच्चों को दिखाई पड़े। इससे दहशत फैल गई। बच्चे स्कूल परिसर में दुबक गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। थोड़ी देर में सहायक प्रभागीय वन अधिकारी संजय अग्रवाल, वन क्षेत्राधिकारी कर्वी नरेंद्र ¨सह और वन दारोगा मौके पर पहुंचे। दोनों अजगर एक खाई में घुसे मिले। उनको ग्रामीणों की मदद से बोरे में बंद किया गया। इसके बाद वन ?विभाग कर्मियों ने उनको देवांगना के जंगल में छोड़ा। एसडीओ अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए अजगर नर और मादा थे। उनकी लंबाई करीब 8 से 10 फीट के बीच है। करीब पांच साल उम्र के है। उन्होंने बताया कि एक अजगर का वजन करीब 25 किलोग्राम था। दोनों के पेट काफी फूले थे। इससे संभावना है कि कुछ घंटे पहले दोनों ने शिकार किया होगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन पहले भी लोगों ने खेतों में अजगर देखा था लेकिन धान की फसल में घुसने से कुछ पता नहीं चला। सोमवार को बच्चों ने देखा तो उनका पीछा किया गया। बता दें कि बीते साल भी सपहा में दो अजगर निकले थे। कई बकरियों को खा गए थे। उन्हें भी वन विभाग ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा था। सोमवार को ग्रामीणों में दहशत रही। आशंका जताई कि खेतों में और अजगर हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.