थर्माकोल के बर्तनों का जखीरा बरामद, 50 हजार जुर्माना
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : शादी समारोह के दौरान खुलेआम प्रतिबंधित थर्माकोल के बर्तनों के इ
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : शादी समारोह के दौरान खुलेआम प्रतिबंधित थर्माकोल के बर्तनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सक्रिय प्रशासन ने शनिवार को बड़ा जखीरा बरामद किया है। उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम ने प्रयागराज मार्ग पर गोदाम में छापा मारा। मालिक पर 50 हजार का जुर्माना किया गया है।
एसडीएम सदर इंदु प्रकाश ¨सह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल ¨सह, एसआइ दयाल दास, नगर पालिका सफाई निरीक्षक कमला कांत शुक्ला के साथ शोभा ¨सह के पुरवा में अखिलेश केशरवानी के गोदाम पर छापा मारा। इससे बाजार में दूसरे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गोदाम से छह ट्रैक्टर-ट्राली प्रतिबंधित थर्माकोल के बर्तन बरामद हुए हैं। उनको नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ में दुकानदार अखिलेश केशरवानी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। बरामद प्रतिबंधित सामग्री को नगर पालिका जल्द नष्ट करेगी। बताया कि अभी बाजार में कुछ और लोगों के पास प्रतिबंधित पालीथीन और थर्माकोल के बर्तन डंप है। उनको चिह्नित किया जा रहा है। जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।