Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फिर आकर्षण बिखेरने लगा पाठा का नियाग्रा

जागरण संवाददाता चित्रकूट जिले की मानिकपुर तहसील अंतर्गत पाठा का नियाग्रा यानी शबरी जल

By JagranEdited By: Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:58 PM (IST)
Hero Image
फिर आकर्षण बिखेरने लगा पाठा का नियाग्रा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिले की मानिकपुर तहसील अंतर्गत पाठा का नियाग्रा यानी शबरी जल प्रपात फिर आकर्षण बिखेरने लगा है। जून में पहली बारिश के बाद छटा देखने लोग पहुंचने लगे हैं। शनिवार को यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने लुत्फ उठाया।

मानिकपुर के पाठा के जंगलों में टिकरिया गांव के पास स्थित शबरी जल प्रपात पहली ही बारिश में आकर्षण का केंद्र बन चुका है। काफी ऊंचाई से गिरती जलराशियों के बीच बादलों सा अहसास लोगों को घंटों बांधे रखता है। शनिवार को पाठा स्थित जल प्रपात का आकर्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह प्राकृतिक सौंदर्य की अनूठी मिसाल हे। बारिश की फुहारें इसे और मनमोहक बना देती हैं। चट्टानों से निकलकर जब मंदाकिनी नदी का पानी नीचे गिरता है तो छटा देखते बनती है। बारिश के चार माह तक इसका आकर्षण देखने लायक होता है। यहां पर बड़ी संख्या में प्रांतों से सैलानी आते हैं। लॉकडाउन के बाद शुरू हुए अनलॉक-एक के दौरान यह सैलानियों को खींचने का काम करेगा। डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि 50 लाख रुपये लगाकर यहां पर सुंदरीकरण भी कराया गया है। इससे सैलानियों को सहूलियत मिलेगी।