Move to Jagran APP

नहीं मिला सपा नेता, अब नाव खोजने पर ध्यान

??? ??? ??? ?? ??? ???? ?? ?? ???????? ?? ???? ????? ?? ????? ???? ??? ??? ?? ?? ?? ?? ?? ??? ?? ???? ?? ???? ?? ????? ?????? ????? ?? ?? ?? ?????? ??? ???? ??? ??? ?????? ?? ????? ?? ????? ?? ?? ?? ?????? ??? ??? ??? ?? ??? ??? ??? ???? ?? ?? ?? ???? ?? ???? ???? ?????? ?? ??? ?? ????? ?? ????? ???? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:05 AM (IST)
नहीं मिला सपा नेता, अब नाव खोजने पर ध्यान
नहीं मिला सपा नेता, अब नाव खोजने पर ध्यान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पत्‍‌नी की हत्या कर शव बांध में फेंकने गए सपा ने की डूबने से मौत के मामले में तीसरे दिन भी गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिली। अब टीम की प्राथमिकता उस नाव को तलाशने की है जिसका प्रयोग पत्नी के शव को फेंकने में किया गया है।

loksabha election banner

दहिनी निवासी कर्वी पूर्व ब्लॉक प्रमुख दसोदिया देवी का पौत्र सपा नेता भरत दिवाकर तीन दिन से लापता है। बताते है कि मंगलवार की रात करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी नम्रता उर्फ मीनू की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने बरूआबांध गया था। तभी अचानक नाव पलट गई और डूब गया। जबकि उसकी के गांव का सहयोगी रामसेवक बच गया था। उसने यह कहानी बताई थी। उसी आधार पर तीन दिन से पुलिस बांध में दंपती के शव खोज रही थी। गुरुवार को एसडीआरएफ ने नम्रता का शव खोज लिया था लेकिन शुक्रवार को भी भरत का शव नहीं मिला। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पहले फोकस शवों पर था लेकिन अब नाव खोजने के लिए कहा गया है। उसी से हत्या का राज सामने आएगा।

----------------------

आवास की कई बार ली गई तलाशी

पुलिस की टीमें भरत के मुलायम नगर स्थिति किराए वाले मकान में कई बार तलाशी ले चुकी है जहां पर उसने पत्नी की हत्या थी पुलिस को कई सुराग मिले है। मकान में ताला लगा है। हालांकि बताते है कि गुरुवार को भरत का भाई गया था तो उसको पुलिस ने डांटा भी था। नम्रता के स्वजनों का रो-रोकर बुराहाल

नम्रता ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी लेकिन उसकी मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुराहाल है। शादी के बाद से बेटी से न मिलने वाली मां विमला देवी, भाभी अर्चना, पूनम, बड़ी बहन सुनीता पोस्टमार्टम हाउस में ऐसी बिलख रही थी कि जिसने भी देखा आंखें नम हो गई। नरैनी के भरत परेशान

इस घटना ने नरैनी के भरत दिवाकर को भी काफी परेशान किया है वह नरैनी से सपा के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़े हैं। जब से यह घटना हुई है तो उनके पास फोन आ रहे है। जिसका वह जवाब देते-देते परेशान हैं। वह भी बरूआबांध पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.