देवांगना घाटी पर सौ गोवंश छोड़कर भागे तस्कर
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले से गोवंश
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले से गोवंश लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते बंगाल जाने की कोशिश कर रहे तस्करों को रोका तो वह भाग निकले। मौके से करीब सौ गोवंश बरामद हुए। उनको देवराज गोसेवा केंद्र के हवाले किया गया है।
देवराज गो-सेवा केंद्र में काम करने वाली विहिप कार्यकर्ता सावित्री कटियार ने बताया कि वह शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे रोडवेज बस पर सवार होकर कर्वी से ददरी गांव के लिए निकली थीं। देवांगना घाटी के ऊपर पहुंचने पर करीब सौ गोवंश जाते दिखाई पड़े। बस की खिड़की से झांक कर गोवंश लेकर जा रहे लोगों से जानकारी मांगी पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर नीचे उतरकर उनको रोका। साथ में अपने साथियों को जानकारी दी। इस बीच गोवंश लेकर जा रहे लोग भाग खड़े हुए। उनमें से एक को पकड़ लिया।उसने बताया कि कुछ दूर आगे खड़े ट्रक पर इनको लादने की जिम्मेदारी उनको दी गई है। गोवंश तस्करी की जानकारी पर फौरन यूपी-100 पर फोन किया। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले सभी चकमा देकर जंगल की तरफ भाग निकले। गोवंश छत्तीसगढ़-बिहार के रास्ते बंगाल भेजने की तैयारी थी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर कुमार ¨सह ने बताया कि पकड़े गए गो-वंश सुरक्षित ढंग से गोशाला में पहुंचा दिए गए हैं। सीओ सदर रजनीश यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष बहिलपुरवा से बात कर पूरी जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद गोवंश तस्करों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।