Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chitrakoot Accident: बोलेरो-ट्रक की सीधी भिड़ंत में छह की मौत, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 08:17 AM (IST)

    चित्रकूट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

    Hero Image
    घायलों की जांच करते डॉक्टर व मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - जागरण

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। uttar Pradesh accident; उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों हालत गंभीर बनी हुई है।

    शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से एक तेज रफ्तार बोलेरो आ रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जिसमें छह की मौत होने की खबर है। पांच घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद का बताया जा रहा है। यह सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। इस बात की आशंका है कि चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है।

    हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया - जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    इसे भी पढ़ें-विशाल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपित को पकड़ा, 25 हजार का रखा था इनाम

    42 वर्षीय जमुना पुत्र कामता, उसकी 40 वर्षीय पत्नी फुला, 18 वर्षीय पुत्र राज अहिरवार व 15 वर्षीय आकाश, 65 वर्षीय नन्हे, 45 वर्षीय हरिराम, 45 वर्षीय मोहन, 45 वर्षीय रामू, 50 वर्षीय मंगना व 48 वर्षीय राम स्वरुप यादव सहित एक अज्ञात बोलेरो में सवार थे। सभी निवासी कस्बा व थाना गुलगंज जिला छतरपुर के रहने वाले हैं।

    मरने वाले 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। कारण है कि जो पांच लोग घायल हैं, उनकी हालत बहुत गंभीर है, कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में बेतिया राज की जमीन पर धर्मशाला निर्माण पर बवाल, बिहार से आई टीम ने जताई आपत्ति

    मृतकों का विवरण

    1. नन्हे उम्र 65 वर्ष

    2. हरिराम उम्र 45 वर्ष 3. मोहन उम्र 45 वर्ष

    4. रामू उम्र 45 वर्ष

    5. मांगना उम्र 65 वर्ष

    6. रामस्वरूप यादव।

    घायलों का विवरण

    1. जमुना पुत्र कामता उम्र 42 वर्ष

    2. फुला पत्नी जमुना उम्र 40 वर्ष

    3. राज अहिरवार पुत्र जमुना उम्र 18 वर्ष

    4. आकाश पुत्र जमुना उम्र 15 वर्ष

    5. एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात रेफर प्रयागराज निवासीगण गुलगंज थाना गुलगंज जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश