कर्वी में 20 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का होगा दहन
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : तीन पीढि़यों से रावण का पुतला बना रहे प्रजापति परिवार ने इस सा
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : तीन पीढि़यों से रावण का पुतला बना रहे प्रजापति परिवार ने इस साल कर्वी मुख्यालय में दहन के लिए 20-20 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए हैं। तीन जगह राम लीला परिसर में इनको जलाया जाएगा। गुरुवार शाम तक पुतला तैयार कर रामलीला मैदान पहुंचा दिए जाएंगे।
मुख्यालय के द्वारिकापुरी मोहल्ला निवासी बच्चा राम व मुन्ना प्रजापति ने बताया कि उनके बाबा स्व. गुन्नू प्रसाद प्रजापति ने राम लीला के लिए रावण के पुतले बनाने का काम शुरू किया था। उसके बाद पीढ़ी दर पीढ़ी वह पुतले बना रहे हैं। उनके बनाए पुतलों को पुरानी बाजार, शंकर बाजार व स्टेशन रोड राम लीला के संयोजक खरीदते हैं। एक पुतले की कीमत करीब 12 हजार रुपये आई है। इस साल 20 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं। पुतला बनाने में पूरा परिवार जुटता है। गुरुवार देर शाम तक पुतलों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद इनको राम लीला परिसर में लगाया जाएगा। बताया कि इसी तरह होलिका दहन में भी वह पुतले तैयार करते हैं। इसके साथ पहले से आर्डर देने वालों के लिए काम किया जाता है।