Move to Jagran APP

मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : ग्राम रायपुर के कुम्हारन पुरवा में संचालित जय गुरुदेव आ

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 10:18 PM (IST)
मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन
मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : ग्राम रायपुर के कुम्हारन पुरवा में संचालित जय गुरुदेव आजीविका सहायता समूह के कार्य को देखकर शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी काफी खुश हुए। मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को प्रोत्साहन देने के निर्देश अफसरों को दिए। कहा कि उनको प्रशिक्षण दिला कर कला में सुधार लाया जाए।

loksabha election banner

सीडीओ महेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर समूह की महिलाओं से मुलाकात की। निर्मित बर्तनों की गुणवत्ता सुधारने के साथ बाजारों तक पहुंचाने के लिए मदद का आश्वासन दिया। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसका गठन 15 दिसंबर 2017 को किया गया था। इसमें 13 महिलाएं शामिल हैं। दीपावली के दीप बनाने का काम वर्तमान में तेजी के साथ चल रहा है। समूह की अध्यक्ष मंटू, संपतिया, सावित्री, सहोदिया, कल्पना, रज्जी, सीमा, सरोज, महेशिया, किरन, उर्मिला, सोनिया, भुलुवा ने सीडीओ को निर्मित बर्तन दिखाने के साथ हर पहलू पर जानकारी दी। इस मौके पर रणधीर कुमार पीआरपी आजीविका मिशन, अंकिता शुक्ला ब्लाक मैनेजर पहाड़ी, राम उदरेज यादव डिप्टी कमिश्नर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन चित्रकूट मौजूद रहे। इसके बाद सीडीओ ने उत्तमपुर, अतरौली गांव के सहायता समूह का अवलोकन कर उत्साह वर्धन किया। मिट्टी के खिलौने, गमला, सुराही भी बनाकर उनमें रंग भरकर आकर्षक बनाने का हवाला दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.