Move to Jagran APP

पौधारोपण से मिलता है पर्यावरण का संदेश

जागरण संवाददाता चित्रकूट भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को श्यामकृपा कजागरण संवाददाता चित्रकूट भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को श्यामकृपा क जागरण संवाददाता चित्रकूट भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को श्यामकृपा क जागरण संवाददाता चित्रकूट भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को श्यामकृपा क जागरण संवाददाता चित्रकूट भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को श्यामकृपा क

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:04 AM (IST)
पौधारोपण से मिलता है पर्यावरण का संदेश

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को श्यामकृपा कामधेनु डेयरी परिसर में प्रधानमंत्री का जन्म दिवस पौधारोपण कर मनाया गया। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ परिसर में नीम के पौधे रोपित किए।

loksabha election banner

राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी का 70 वां जन्म दिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। गरीबों को भोजन, गौसेवा, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण आदि सेवा कार्य पार्टी के विविध फ्रन्टल संगठनों के माध्यम से किए जा रहे हैं। श्यामकृपा कामधेनु डेयरी परिसर में भाजपा किसान मोर्चा की ओर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ की गई । किसान मोर्चा के अध्यक्ष पीएन सिंह, महासचिव योगेश जैन सभी अतिथियों का सम्मान किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, हरिओम करवरिया, जगदीश प्रसाद गौतम, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री संतोष मिश्रा, श्यामेश जैन, संदीप त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, गायत्री परिवार के पं श्रवण कुमार के अलावा उप कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश पाठक रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.