पन्ना टाइगर रिजर्व लौटा बाघ का कुनबा
????? ?????? ???????? (????????) ???????? ????? ??????? ???? ??????? ??? ??????? ???? ??? ????? ?? ????? ??? ??? ??? ?? ???? ????? ??? ????? ????? ?????? ?????????? ??? ?? ???? ?????? ?? ???? ?????? ????? ?????? ??? ????? ?? ???? ?? ?? ????? ?? ?????????? ??????????? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ???????? ??????? ?? ???
संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : मानिकपुर तहसील अंतर्गत पाठा क्षेत्र में रानीपुर वन्य जीव विहार और आसपास घूम रहा बाघ और उसका कुनबा फिर पन्ना टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश लौट गए हैं। रविवार को उनकी लोकेशन टाइगर रिजर्व में मिलने पर यहां के वन विभाग और सेंक्चुअरी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। एहतियातन सर्चिंग की गई।
मुंबई हावड़ा रूट पर मानिकपुर-सतना रेल खंड अंतर्गत मझगवां व चितहरा के बीच एक सप्ताह पहले बाघिन की लोकेशन मिलने के बाद ट्रेनों को कॉशन से गुजारने के साथ सतर्कता बरतने की शुरुआत हुई थी। इसी बीच बाघ और उसके दो शावक भी दिखाई पड़े। धीरे-धीरे वह बढ़कर रानीपुर वन्य जीव विहार तक आ गए। दो बैलों का शिकार भी किया। इसमें एक की मौत हो गई थी। इसके बाद से वन्य जीव विहार के प्रतिपालक जीडी मिश्रा के नेतृत्व में रेंजर त्रिवेणी प्रसाद समेत कर्मचारियों ने मानिकपुर और मारकुंडी रेंज में लगातार सर्चिंग की। रविवार को भी सर्चिंग जारी रही। दोपहर बाद सूचना मिली कि बाघ, बाघिन और उसके शावक मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में पहुंच गए हैं। हालांकि ग्रामीणों को वन्य जीवों को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। ठंड के दौरान गश्त भी बढ़ाई गई है।