विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र पूजा के पहले दिन चित्रकूट में दुखद घटना, आंगन में खेल रहा एक साल का मासूम टब में डूबा

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:19 PM (IST)

चित्रकूट के खोंपा गांव में नवरात्र पूजा के बाद परिजनों के आराम करते समय एक साल का मासूम आनंद पानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चित्रकूट के खोंपा गांव में एक साल के मासूम की मौत

  2. खेलते समय पानी भरे टब में डूबने से हुई मौत

  3. नवरात्र पूजा के बाद परिजनों के आराम करते समय हादसा

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट)। सरधुवा थाना क्षेत्र के खोंपा गांव में रविवार दोपहर एक वर्षीय मासूम की पानी भरे प्लास्टिक टब में डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के समय स्वजन नवरात्र की पूजा और भोजन के बाद आराम कर रहे थे।


खाेपा गांव निवासी रामकिशोर का सबसे छोटा बेटा एक वर्षीय आनंद दोपहर करीब दो बजे आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी से भरे टब के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। घर में मौजूद स्वजनों का ध्यान नहीं गया। कुछ देर बाद मां अनामिका कमरे से बाहर आई तो वह मासूम को ढूंढ रही थी। इसी बीच वह टब में डूबा मिला। मां ने चिल्लाते हुए टब से बाहर निकाला और स्वजन आनन-फानन उसे सीएचसी राजापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


आनंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई आलोक व मझला अजीत है। मासूम की मौत से मां अनामिका सहित परिजनों में चीख-पुकार मची है। सरधुवा प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। स्वजन की लापरवाही से घटना हो गई। पानी भरा टब यदि किसी चीज से ढका होता तो शायद मासूम उसमें न जा पाता।

इधर, तमंचा लिए वीडियो प्रचलित

इंटरनेट मीडिया में रविवार को एक वीडियो प्रचलित हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मऊ मानिकपुर क्षेत्र में तमंचा लिए युवकों के पास खड़ा युवक पुलिसकर्मी है। जो युवकों को तमंचा दिखा रहा है।

पेटदर्द से महिला की मौत

शहर के गोला बाजार निवासी 52 वर्षीय सुधा केशरवानी की शुक्रवार की रात को पेटदर्द से पीड़ित होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पति संतोष ने बताया कि कई दिनों से पत्नी बीमार चल रही थी।

दो को सर्प ने डसा

सालिगपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अंशू को रविवार की सुबह घर के बाथरूम में सर्प ने डस लिया। इसके अलावा नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश की निवासी 19 वर्षीय संध्या को शनिवार की रात को घर में सर्प ने डस लिया। दोनेां को स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।