ओवरलोडिग में रात को चला चाबुक, 18 ट्रक सीज
जागरण संवाददाता चित्रकूट जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहन जबरदस्त दौड़ रहे हैं। अभी त
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहन जबरदस्त दौड़ रहे हैं। अभी तक आंख मूंदे अधिकारी बांदा में हुई कार्यवाही के बाद जागे हैं। प्रतिदिन तमाम ओवरलोड वाहन पड़े जा रहे है। बुधवार की रात में भी खनिज, परिवहन व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में 17 ओवर लोड ट्रक सीज किए गए।
डीएम व एसपी के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों की चेकिग का विशेष अभियान चलाया गया। पहाड़ी कस्बे में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रामाश्रय यादव और खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बुधवार की रात में करीब 80 वाहनों की जांच की। जिसमें तीन वाहन ओवरलोड और 11 वाहन बिना किसी वैध कागजात के परिवहन करते हुए पाए गए। खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। बता दें कि चेकिग के दौरान कस्बे में लंबा जाम लगा रहा। करीब दो घंटा लोग जाम से परेशान रहे। हालांकि रात होने के कारण स्थानीय लोगों ज्यादा नहीं फंसे थे। वहीं गुरुवार को प्रभारी यातायात योगेश कुमार यादव चार ओवरलोड ट्रकों को सीज किया। कुल 18 वाहनों को सीज किया गया है।