अनुसुइया आश्रम से युवती लापता, अपहरण की आशंका
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मध्य प्रदेश पुलिस अभी तक तिहरे अपहरण कांड की गुत्थी नहीं सुलझ्
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मध्य प्रदेश पुलिस अभी तक तिहरे अपहरण कांड की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है कि अनुसुइया आश्रम से एक और युवती लापता हो गई है। बुधवार शाम को घटना हुई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस युवती के खुद कहीं जाने का हवाला दे रही है। गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
धौरहरा, जाफरगंज फतेहपुर निवासी देवराज ने बताया कि वह परिवार समेत अनुसुइया आश्रम में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। शरद पूर्णिमा पर परिजनों ने कामदगिरि के दर्शन किए। इसके बाद चित्रकूट की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत नया गांव थानाक्षेत्र स्थित अनुसुइया आश्रम में पहुंचे। वहां पर सभी परिजन मुंडन कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान उनकी बेटी जय देवी (18) अचानक लापता हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि वह पांच लोगों के साथ आश्रम से गई थी। उसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। परिवार से 17 लोग दर्शन के लिए आए थे। परिजनों ने नया गांव थाने में तहरीर देने के साथ स्थानीय विधायक से भी मदद मांगी है। थानाध्यक्ष केपी त्रिपाठी ने बताया कि अपहरण का मामला नहीं है। कोई फिरौती भी नहीं मांगी गई है। युवती का फोन भी चालू है। जल्द उसको बरामद कर लिया जाएगा।