विवाहिता की आग से जलकर मौत
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता के आग से झुलस कर मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता के आग से झुलस कर मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
कोतवाली कर्वी के इटखरी गांव में रविवार को सुबह चूल्हे पर भोजन पका रही कुसुम देवी (24) पत्?नी शिवऔतार वर्मा अचानक आग लगने से झुलस गई। आग में पास की झोपड़ी भी जल गई। पति भी पत्?नी को बचाने में झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज दौरान कुसुम देवी की मौत हो गई। मृतका के डेढ़ साल की एक बच्ची है। मृतका का विवाह तीन साल पहले हुआ था। मृतका का मायका भरकोर्रा गांव में है। पिता नत्थू व भाई भैरों ने बताया कि अक्सर पति-पत्?नी के बीच में मारपीट व झगड़ा होता था। इसके चलते मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर कुसुम देवी की हत्या कर दी गई है। मां भुलुवा देवी का रो-रोकर हाल बुरा है।