हनुमानजी पर मुख्यमंत्री का बयान टुकड़ों में देख रहा विपक्ष : महेंद्र नाथ पांडेय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चित्रकूट से पदयात्रा की शुरुआत करते हुए कहा, भाजपा चाहती है जल्द बने अयोध्या में राम मंदिर।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 05:02 PM (IST)
चित्रकूट, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि हनुमान जी पर मुख्यमंत्री योगी के बयान को टुकड़ों में देखा गया है। हनुमान जी सबके हैं पूज्य हैं। श्री रामचरितमानस की एक चौपाई सुनाते हुए कहा कि जिस तरह रावण का नाश करने के लिए नर वानर कोल भील सभी एक हो गए थे, उसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी लेकिन विपक्ष पूरे बयान को टुकड़ों में देख रहा है, जो उचित नहीं है।
भाजपा भी चाहती है अयोध्या में जल्द बने राम मंदिर
चित्रकूट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पदयात्रा की शुरुआत की। कहा कि चित्रकूट देश का आध्यात्मिक केंद्र है और बुंदेलखण्ड वीरों की भूमि है इसलिए यहां से पदयात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 की तैयारी जुट जाने को कहा। पत्रकार वार्ता में एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भी चाहती है कि अयोध्या में शीघ्र भव्य राम मंदिर बने। जितना शीघ्र मंदिर बन जाए वो अच्छा रहेगा।
सरकार की प्राथमिकता में बुंदेलखंड का विकास
एक सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास केंद्र व प्रदेश सरकार सहित भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। कई हितकर फैसले लिये गये हैं, जिनमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर प्रमुख हैं। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा व बसपा गिरोहबंद जैसी पार्टियां हैं। भाजपा जनतंत्र वाली पार्टी है, किसी के पार्टी बनाने से भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें