किशोरी का शव मिला, हत्या की आशंका
संवाद सूत्र, (महोबा) कबरई : घर से अचानक किशोरी लापता हुई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन श
संवाद सूत्र, (महोबा) कबरई : घर से अचानक किशोरी लापता हुई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। किशोरी का शव गांव के पास मिला जिससे इसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर इसकी हत्या करने करने का आरोप लगाया है। एएसपी, सीओ व एसएचओ ने पहुंचकर जांच की। घटना से परिजनों में खासा कोहराम मचा है।
घटना थाना कबरई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छानी गांव की है। यहां की निवासी 16 वर्षीय शीतला पुत्री किशन पाल उर्फ पटवारी का शव रविवार को थाना क्षेत्र छानी-सिचौरा मार्ग पर मिला। जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पिता किशनपाल ने बताया बीती रात उसका पिता व बेटी शीतला घर में थे और वह पुत्रों सहित काम करने गया था। किशोरी के बाबा ने बताया की रात्रि में वह बाहर वाले कमरे में सो रहा था जबकि नातिन अंदर सोई हुई थी। सुबह जगने पर आवाज लगाने पर जब शीतला ने जवाब नहीं दिया तो अंदर जाकर देखा वह नदारद थी। खोजबीन की गई तो उसका शव मिला। पिता ने बताया की गांव का ही युवक बेटी को परेशान किया करता था। आशंका जताई है कि वही युवक उनकी बेटी को ले गया है व उसकी हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव व उपपुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने कबरई एसओ अशोक ¨सह के साथ गांव पहुंच जांच की। एसओ को जल्द पर्दाफाश के निर्देश दिए है। शव परीक्षण के लिए भेजा गया है।