बरगढ़ में किशोर की गोली मार कर हत्या
संवाद सूत्र, बरगढ़ (चित्रकूट) : बरगढ़ थाना क्षेत्र के जमिरा कॉलोनी में सूने घर के अंदर घुसक
संवाद सूत्र, बरगढ़ (चित्रकूट) : बरगढ़ थाना क्षेत्र के जमिरा कॉलोनी में सूने घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मृतक की बहन का कुछ माह पहले अपहरण हो गया था। इस मामले में एक महिला को पुलिस ने जेल भेजा था। हत्या को पुलिस उस मामले से भी जोड़कर देख रही है।
जमिरा कॉलोनी निवासी अनोखेलाल का छोटा पुत्र किशन तिवारी (15) शुक्रवार को घर में अकेला था। अनोखेलाल किसी काम से बाहर गए थे। पत्नी सुनीता देवी पुत्री अर्चिता के साथ परानू बाबा मंदिर में स्थित विसातखाने की दुकान में गई थी, जबकि बड़ा पुत्र चंदन सुबह से ही घूमने निकल गया था।
बताया जाता है कि तकरीबन 11 बजे चंदन जब वापस घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। वह कुंडी खोलकर अंदर पहुंचा तो जमीन पर खून से लथपथ किशन का शव पड़ा देख भौचक्का रह गया। किसी ने उसके माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने तत्काल घटना की सूचना अपने पिता और मां को दी। इसकी सूचना मिलते ही बरगढ़ थाना प्रभारी मान ¨सह, पुलिस उपाधीक्षक मऊ इश्तियाक अहमद और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने हत्या के कारण या किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। लोगों से बातचीत में कुछ सुराग लगे हैं, जल्द ही हत्यारों को पुलिस पकड़ लेगी।