सरदार पटेल की विरासत को संभालना सबकी जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता चित्रकूट जिले में अखंड भारत के निर्माता लौहपुरुष सरदार पटेल की 145वीं ज
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिले में अखंड भारत के निर्माता लौहपुरुष सरदार पटेल की 145वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजनीतिक दलों समेत विभिन्न संगठनों ने लौहपुरुष को याद किया। उनके बताए रास्ते में चलने का संकल्प लिया।
जिला मुख्यालय के पटेल चौक में सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर सांसद आरके सिंह पटेल ने भाजपा और अपना दल के नेताओं के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सांसद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल की अहम भूमिका रही है।आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री बनने के बाद छोटी-छोटी रियासतों को मिलाकर सरदार पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया था। सरदार सेना संगठन ने किसान शोभा यात्रा निकाली।
सपा ने भी वाल्मीकि के साथ लौहपुरुष को किया याद
समाजवादी पार्टी कार्यालय में भी महर्षि वाल्मीकि के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दी गई विरासत को संभालना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। अनिल शर्मा, मो. गुलाब, सत्यनारायण पांडेय, गन्नू गुप्ता, शेरा, सुरेश रहे।
----------------------
मेधावियों को पटेल गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: पटेल सेवा संस्थान ने भारत रत्न लौहपुरूष की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेवा निवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी नाथूराम सिंह ने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पकार थे। देश की एकता और अखडंता को बनाये रखने के लिए सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्ररेणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर एसडीएम पद पर चयनित अभिषेक सिंह, जिला आडिट आफिसर के पद पर चयनित नूपुर सिन्हा,कोषाधिकारी पद पर चयनित होरीलाल पटेल,सहायक प्रवक्ता पद पर चयनित महेंद्र सिंह एवं नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अनिमेष सिंह,प्रवीण कुमार,अजय सिंह पटेल,ओम प्रकाश सिंह,बद्री विशाल सिंह,दिव्यांशी सिंह एवं दलजीत सिंह आदि को पटेल गौरव सम्मान से सम्मनित किया गया।