Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में आधी आबादी ने बढ़ाई भागीदारी, नए मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात बढ़ा; आरक्षण के बाद बढ़ा उत्साह

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला विधेयक लागू करके आधा आबादी को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। हालांकि यह आरक्षण इस चुनाव में लागू नहीं होगा लेकिन महिलाओं को उत्साह दिखने लगा है। बीते माह प्रकाशित की गई मतदाता सूची में साफ देखा जा सकता है।जिले में पहले मतदाताओं की कुल संख्या 718491 थी जो अंतिम रूप से प्रकाशित नामावली में बढ़कर 734042 हो गई है।

    By hemraj kashyap Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 12 Mar 2024 02:39 PM (IST)
    Hero Image
    नए मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात बढ़ा

    हेमराज कश्यप, चित्रकूट।  Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में जनपद की आधी आबादी ने भागीदारी और बढ़ाई है, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में यह देखने को मिला है। पुुरुष की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक नाम शामिल कराएं है इससे महिलाओं का मतदान प्रतिशत में और सुधार होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैसे विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने मतदान प्रतिशत में पुरुषों को पछाड़ दिया था। अब जब अनुपात बढ़ा है तो मतदान में भी असर देखने को मिलेगा। महिला नेत्री इसे लोकसभा में पास महिला विधेयक का असर मान रही है।

    आरक्षण के बाद महिलाओं का दिखने लगा उत्साह

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला विधेयक लागू करके आधा आबादी को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। हालांकि यह आरक्षण इस चुनाव में लागू नहीं होगा, लेकिन महिलाओं को उत्साह दिखने लगा है। बीते माह प्रकाशित की गई मतदाता सूची में साफ देखा जा सकता है।

    जिले में पहले मतदाताओं की कुल संख्या 718491 थी जो अंतिम रूप से प्रकाशित नामावली में बढ़कर 734042 हो गई है। कुल 25383 मतदाता के नाम सम्मिलित हुए हैं, जिनमें 10660 पुरुष व 14723 महिला हैं। लेकिन कुल 10874 मतदाता के नाम विलोपित भी किए गए हैं। इस प्रकार सूची में कुल 15551 मतदाता की वृद्धि हुई है।

    मोदी सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने का मिला मौका

    बताते हैं कि मतदाता सूची में महिलाओं का जेंडर रेशियो पहले 850 था, जो अब बढ़कर 870 हो गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी कहती है कि मोदी सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है। राशन से लेकर गैस तक की योजनाओं में महिलाओं को मुखिया बनाया गया है इससे महिलाओं में जागरूकता आई है। समाज में निकलने लगी है। जिसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।

    वहीं जिला महामंत्री अंजु वर्मा कहती है कि इस बार सिर्फ मतदाता सूची में महिलाओं के नाम नहीं बढ़े हैं मतदान प्रतिशत में भी महिलाओं को भागीदारी अधिक होगी।

    विधानसभा चुनाव में भी था पुरुषों को पछाड़ा 

    मतदान के मामले में महिला मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 में ही पुरुषों को पछाड़ा दिया था। वोट के लिए आधी आबादी अधिक घर से निकलती थी। विधानसभा चित्रकूट सीट में 64. 46 व मानिकपुर सीट में 61.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। जनपद में कुल वोट प्रतिशत 62.92 था। जिसमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का भागीदारी अधिक रही। जनपद के दोनों विधानसभाओं कुल 327765 महिला मतदाताओं में से 217809 ने मतदान किया था।

    चित्रकूट विधानसभा में 116490, मानिकपुर में 101319 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। महिलाओं का जिले में मतदान प्रतिशत 66.45 रहा था। जबकि पुरुष 59.85 प्रतिशत पर ही ठहर गए थे।

    आंकड़े पर एक नजर  

    वर्ष 2019 में कुल मतदाता - 718491

    अब कुल मतदाता - 734042

    नए नाम शामिल - 25383

    विलोपित नाम - 10874

    यह भी पढ़ें-

    'हार से डरी भाजपा ने खेला CAA का दांव', सपा-कांग्रेस नेताओं का BJP पर हल्ला बोल; बोले- इस बार भी...