Move to Jagran APP

वाल्मीकि आश्रम की सीढि़यों की सुरक्षा दीवार में बनेंगे रामायण के भित्तचित्र

जागरण संवाददाता चित्रकूट वाल्मीकि आश्रम आने वाले सैलानियों को अब रामायण के भित्तचित्र व चौप

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 11:24 PM (IST)
वाल्मीकि आश्रम की सीढि़यों की सुरक्षा दीवार में बनेंगे रामायण के भित्तचित्र
वाल्मीकि आश्रम की सीढि़यों की सुरक्षा दीवार में बनेंगे रामायण के भित्तचित्र

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : वाल्मीकि आश्रम आने वाले सैलानियों को अब रामायण के भित्तचित्र व चौपाई से दीदार होंगे। जिलाधिकारी ने सीढि़यों को दोनों ओर सुरक्षा दीवार में रामायण आधारित भित्तचित्र बनाने और चौपाई लिखने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल शुक्रवार को वाल्मीकि आश्रम के विकास कार्यों का जायजा लेने गए थे। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी व पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि वाल्मीकि आश्रम का भव्य व सुंदर द्वार बनाया जाए। सीढि़यों की सुरक्षा दीवार पर जगह-जगह रामायण पर आधारित म्यूरल (भित्तचित्र) का निर्माण कराया जाए और वाल्मीकि रामायण की चौपाइयों का का भी लेखन किया जाय। डस्टबिन, कूड़ा प्रबंधन, रोड के किनारे स्ट्रीट लाइट और सीढि़यों के रास्ते से ऊपर जाते समय जो छोटा मंदिर है उसका भी विकास किया जाए ताकि देखने में मनभावन लगे तथा वाल्मीकि आश्रम के पास 481 नंबर की जमीन जो बीहड़ है उसको पार्किंग के लिए बनाया जाए। आश्रम के किनारे किनारे परिक्रमा मार्ग भी बनाया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि जो कार्य अवशेष है उसे तत्काल पूर्ण कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप पर्यटन विकास के कार्यों में गुणवत्ता पर कमी नहीं होना चाहिए इसका विशेष ध्यान दें।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी रैपुरा आरएस दिवाकर रहे।

86 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

जासं, चित्रकूट : जिले के 331 ग्राम पंचायत के 245 ग्राम प्रधान को कोरम पूरा होने पर पहले शपथ दिला दी गई थी लेकिन 86 में कोरम पूरा नहीं था। 14 जून को संपन्न उप चुनाव के बाद शेष ग्राम पंचायत का भी कोरम पूरा हो गया। जिसके बाद शुक्रवार को इन प्रधानों को भी वर्चुअल शपथ दिलाई गई।

जिले में 331 ग्राम पंचायतें है। सभी पंचायतों में ग्राम प्रधान के चुनाव दो मई हो गए थे। लेकिन पंचायतों में 956 पद सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त रह गए थे। जिसकी वजह से पंचायतों में सदस्यों का दो तिहाई कोरम पूरा न होने के कारण केवल 245 ग्राम प्रधान ही शपथ ले पाए थे। जबकि 86 पंचायतों में प्रधानों को शपथ दिलाया जाना शेष रह गई थी। रिक्त पदों सहित इन पंचायतों के चुने हुए अन्य सदस्य भी शपथ नहीं ले पाए थे। 12 मई को रिक्त पदों पर चुनाव कराया गया है। शुक्रवार को शेष 86 पंचायतों के प्रधानों को संबंधित खंड विकास अधिकारियों ने आनलाइन वर्चुअल शपथ दिलाई। जबकि पंचायतों के सचिवों ने सदस्यों को शपथ दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.