चित्रकूट में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता खेलने पहुंची गोंडा की हैंडबॉल खिलाड़ी, मंदाकिनी नदी में डूबने मौत
चित्रकूट में प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आए गोंडा के एक 17 वर्षीय खिलाड़ी नवीन तिवारी की मंदाकिनी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
गोंडा के हैंडबॉल खिलाड़ी नवीन तिवारी की मौत।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डूबने से हादसा।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने आया था।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। प्रदेश स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आई गोंडा जिले की टीम के एक खिलाड़ी की मध्यप्रदेश चित्रकूट क्षेत्र के आरोग्यधाम घाट पर मंदाकिनी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरी टीम के खिलाड़ी बुधवार की शाम को चित्रकूट में दर्शन करने के बाद मंदाकिनी नहा रहे थे।
यह भी पढ़ें- फांसी की सजा के बाद कैदी नंबर 395 और 396 बने साहिल-मुस्कान, जेल पहुंचते ही बिलख पड़े दोनों गुनहगार
खिलाड़ी 17 वर्षीय नवीन तिवारी के शव को पुलिस ने गोताखोर की मदद से बाहर निकालकर जानकीकुंड अस्पताल में रखा है। थाना प्रभारी नया गांव निमेश त्रिपाठी ने बताया कि टीम के अन्य खिलाडियों से शिनाख्त कराने के बाद उसके स्वजन को सूचना दी गई है।
