Move to Jagran APP

लोकल के वोकल बन उत्पादों को बनाएंगे ग्लोबल

???????????? ??????? ???? ?? ??? ?? ?????????? ????? ?? ??? ???? (???????) ???????? ?? ???? ?? ???? ?????? ?? ???? ????? ?? ?? ??? ?? ?? ????? ???? ????? ?? ?????????? ????-???? ??? ???????? ???? ??? ?????? ?? ??? ???? ?? ?????? ???? ?? ??? ??? ???? ?? ?????????? ???? ??? ???? ???? ???? ???????? ?? ????? ??????? ??? ??? ??? ??? ???? ???? ???????? ?? ???????? ?? ????? ?? ????? ????????

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:03 AM (IST)
लोकल के वोकल बन उत्पादों को बनाएंगे ग्लोबल
लोकल के वोकल बन उत्पादों को बनाएंगे ग्लोबल

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल (स्वदेशी) उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने की अपील लोगों से की है। अब यह संदेश लेकर भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव अलख जगाएंगे। इसके लिए प्रदेश से बूथ स्तर पर रणनीति बनी है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता जिले में बनने वाले लोकल उत्पादों का सर्वे करेंगे। साथ में देश में बनने वाले उत्पादों की खासियत से लोगों को परिचित कराएंगे।

loksabha election banner

कोरोना ने स्वदेशी आंदोलन में फूंकी जान

भाजपा का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वदेशी का समर्थक पहले से है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संघ से जुडे तमाम अनुसांगिक संगठन समय-समय पर स्वदेशी को लेकर अभियान चलाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर स्वदेशी उत्पादों की सूची देखी जा सकती है। समय के साथ ग्लोबल के आगे स्वदेशी आंदोलन हाशिए पर चला गया था लेकिन अब कोरोना में डूबती देश की अर्थव्यवस्था के बहाने 'आत्मनिर्भर भारत' के नारे ने फिर नई जान फूंकी है। मोदी सरकार का एक साल पूरा होने पर अभियान

भाजपा ने केंद्र की मोदी सरकार-दो के एक साल पूरा होने पर विभिन्न कार्यक्रम बनाए हैं। इसमें लोगों को संकल्प पत्र, सैनिटाइजर व मास्क बांटने, सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेने समेत स्वदेशी आंदोलन भी है। देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी के साथ दुनिया की चौथी बड़ी शक्ति बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता जन जागरण कर लोगों को लोकल उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करेंगे। इनका कहना है

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले का एक-एक कार्यकर्ता लोकल का वोकल बनकर स्वदेशी उत्पादों को ग्लोबल बनाएगा। कार्यकर्ता खुद स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल कर दूसरों को प्रेरित करेंगे। अभियान की तारीखें तय होते ही काम शुरू हो जाएगा।

-चंद्र प्रकाश खरे, जिलाध्यक्ष भाजपा चित्रकूट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.