Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में भारी बरसात से मंदाकिनी नदी में बाढ़, खतरे का निशान पार

देर रात चित्रकूट के साथ मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के कारण आज सुबह मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है। चित्रकूट रामघाट पर सीढियां डूबने के साथ पानी फर्श पर बहने लगा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 12:14 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 12:14 PM (IST)
मध्य प्रदेश में भारी बरसात से मंदाकिनी नदी में बाढ़, खतरे का निशान पार
मध्य प्रदेश में भारी बरसात से मंदाकिनी नदी में बाढ़, खतरे का निशान पार

चित्रकूट (जेएनएन)। मध्य प्रदेश में हो रही भारी वर्षा से मंदाकिनी नदी भी उफान पर है। मंदाकिनी नदी के इस रौद्र रूप से चित्रकूट में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण आज मंदाकिनी नदी उफान पर है। जिसके कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। अचानक उफान के कारण मौजूदा साल में पहली बार पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे दुकानदारों व आसपास हलचल मच गई है। निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है जबकि प्रशासन व सिंचाई विभाग की टीमें पहुंच गई हैं।

कल देर रात चित्रकूट के साथ मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के कारण आज सुबह मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है। चित्रकूट रामघाट पर सीढियां डूबने के साथ पानी फर्श पर बहने लगा है। स्वामी मत्य गजेंद्र नाथ मंदिर की सीढिय़ों के पास तक भारी जलभराव होने से फुटपाथ के दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया है। उतारा बाजार, एमपी पुल के आसपास की दुकानों तक पानी पहुंच गया है।

मंदाकिनी नदी में देखते देखते अचानक बन रहे बाढ़ के हालात से रामघाट के किनारे दुकानदारों व रहने वालों के होश उड़ गए हैं। लगातार बड़ी तेजी से मंदाकिनी में पानी बढ़ रहा है। इससे एमपी छोर पर जिले की सटी सीमा पर आरोग्यधाम के पास पानी पुल के ऊपर पहुंच गया है। लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। करीब 11 बजे एसडीएम सदर इंदु प्रकाश सिंह व सिंचाई विभाग के अभियंता अमर नाथ गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि खतरे का निशान 126.50 मीटर पर है जबकि इस समय जल स्तर 126.90 मीटर पर पहुंच चुका है। यह खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर है। अभी कुछ देर पानी बढऩे की संभावन है लेकिन जल्द उतर जाएगा। मध्यप्रदेश के जंगलों में भारी बारिश के कारण ऐसी स्थिति बनी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.