विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Accident: चित्रकूट में डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, छह की मौत व तीन घायल, मचा हड़कंप

Published: Tue, 02 Apr 2024 07:21 AM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 12:29 PM (IST)

Chitrakoot accident उत्‍तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चित्रकूट में एक सड़क हादसा ...और पढ़ें

Chitrakoot accident सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।
Chitrakoot accident सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

 जागरण संवाददाता, चित्रकूट। Chitrakoot accident झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक कर रहे आटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। आटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कुल छह की मौत हो गई है। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान हो गई है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है।‌

इसे भी पढ़ें- मतदान से पहले चुनाव आयोग ने इस काम पर लगाई रोक, अब बूथ से किसी को नहीं लौटना पड़ेगा वापस

हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ है। ‌बता दें कि चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आटो रामघाट जा रहा था, जिसमें नौ लोग सवार थे।‌ आटो अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। तभी भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। ‌

कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग गया है। ‌ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

मृतकों की सूची

1.मृतक अनिरुद्ध पुत्र शिवराज उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मलिकपुर थाना गुरसहायगंज कन्नौज

2.मृतक अखिलेश पुत्र हरिवान सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मलिकपुर थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज

3.मृतक अतर सिंह पुत्र रामसेवक वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी तिर्वा कन्नौज

4.मृतक धर्मेंद्र सोनी पुत्र रामकुमार सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी भरुआ सुमेरपुर

5.मृतक निधि सोनी पुत्री रामकुमार सोनी निवासी भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर

6.मृतक निर्भय पुत्र अखिलेश कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी नारायणपुर कर्वी