डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
संवाद सहयोगी राजापुर (चित्रकूट) तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया गया है। यह हादसा राजापुर थाना क्षेत्र के कमासिन मार्ग में बरगदी पुरवा के पास हुआ।
राजापुर थाना के महुआ निवासी रोशन सिंह का 40 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह गांव के 35 वर्षीय सत्तू पुत्र गरीबदास के साथ बाइक से गुरुवार को शाम करीब छह बजे राजापुर से गांव आ रहे थे। बाइक को विक्रम चला रहा था और सत्तू पीछे बैठा था। जैसे हो वह दोनों बरगदीपुरवा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक से साथ सड़क में गिर गए और मौके पर ही विक्रम की मौत हो गई। जबकि सत्तू बुरी तरह लहुलुहान हो गया। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल सत्तू को अस्पताल पहुंचाया। विक्रम सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार राजापुर की ओर से टैक्टर जा रहा था जिसे ओवर टेक करने में डंपर की ठोकर मोटर साइकिल चालक को लगी।