यात्रियों की जेब पर डाका, सफर भी असुरक्षित
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : डग्गामार, टेंपो-टैक्सी के खिलाफ पुलिस के अभियान का सहारा लेक
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : डग्गामार, टेंपो-टैक्सी के खिलाफ पुलिस के अभियान का सहारा लेकर अब यात्रियों की जेब पर डाका डालने की शुरुआत की जा चुकी है। टेंपो-टैक्सी चालकों ने अतिरिक्त सीट हटाने का हवाला देकर किराये में इजाफा कर दिया है। इससे उसी दूरी की ज्यादा रकम चुकाने के बाद लोग मंजिल तक पहुंच पा रहे हैं। साथ में कुछ ने जाली हटवा कर फिर से पीछे की सीट पर यात्री बैठाने शुरू कर दिए हैं। इससे असुरक्षित सफर के बीच लोगों को किराये के तौर पर ज्यादा धनराशि भी देनी पड़ रही है। यात्रियों में इसको लेकर गुस्सा है। डेढ़ गुना हो गया किराया
कर्वी रेलवे स्टेशन से अलग-अलग जगहों पर आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों को अब पहले की एवज में डेढ़ गुना तक किराया देना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। पिछली सीट पर लगी जाली हटाकर फिर से सवारियां बैठाने के कारण हालात जस के तस हैं। डग्गामार जीपों की यात्रा दरें नहीं बढ़ने के कारण तमाम लोग जागरूकता के अभाव में फिर उन्हीं से असुरक्षित सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों का दर्द
किराया बढ़ने के कारण उतनी दूरी में जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। सवारियां बैठाने में कोई कमी नहीं आई है। सुविधा भी नहीं मिली और किराया भी बढ़ गया।
-चुन्नी देवी, रौली कल्याणपुर।
डग्गामार वाहन से सफर करने में असुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन टेंपो-टैक्सी वालों के किराया बढ़ाने से समस्याएं हैं। किराया बढ़ने के कारण आवाजाही में दिक्कतें हैं।
-पवन मिश्रा, इलाहाबाद रोड कर्वी। चालक का नजरिया
अतिरिक्त सीट हटने के कारण सवारियां बैठाने की संख्या घटी है। इसलिए दूरी के लिहाज से किराये में इजाफा करने से खर्च निकल रहा है। अतिरिक्त सीट लगाए रखने के बाद भी ज्यादा किराया लेने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-विनोद कुमार, टेंपो चालक। कर्वी से एक नजर में निर्धारित दरें
जगह किराया पहले अब
शिवरामपुर 10 15
भरतकूप 20 25
चित्रकूट 12 15
बेड़ी पुलिया 05 08
डग्गामार जीप : कोई बदलाव नहीं इनका कहना है
टेंपो-टैक्सी पर जाली हटवा कर फिर यात्रियों को बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किराया बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनाकर दर निर्धारित कराएंगे ताकि समस्या न हो सके।
-योगेश कुमार, टीएसआई कर्वी चित्रकूट।