जैविक खेती से किसान दोगुनी करें अपनी आय
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कृषि कल्याण अभियान के द्वितीय चरण में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम क
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कृषि कल्याण अभियान के द्वितीय चरण में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्वी विकास खंड के बरवारा और परसौंजा में आयोजित हुआ। इसमें किसानों को आय दोगुनी करने के तरीके बताए गए। साथ में नई तकनीक व जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि किसान नई तकनीक से जैविक खेती कर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। डा. एसके यादव वरिष्ठ तकनीकी सहायक भारत सरकार नई दिल्ली (एनएफएसएम प्रकोष्ठ) ने किसान कल्याण कार्यक्रम के उद्देश्यों से परिचित कराया। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने कहा कि किसान पंजीयन कराएं।तथा आनलाइन डीबीटी के माध्यम से सीधे अनुदान पाने वाले को धनराशि भेजें। उन्होंने रबी अभियान में बीज की उपलब्धता व अनुदान की जानकारी देते हुए कहा कि पहले आओ पहले पाओ के तहत लाभ दिया जा रहा है। इसलिए किसान जल्द लाभ लें। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विनय ¨सह ने कहा कि नैडप तैयार कर पुरानी परंपरा जैविक खेती के माध्यम से खेती करें। कृषक समय से फसलों की बोआई, ¨सचाई व पादप सुरक्षा के लिए दवा का प्रयोग करें। भूमि संरक्षण अधिकारी बाल गो¨वद ने खेत तालाब योजना की जानकारी दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र अवस्थी ने राइजोबियम के 10 किग्रा बीज प्रति पैकेट 200 ग्राम कल्चर से उपचारित करने की विधि बताई। सलाह दी कि चना की उन्नतशील किस्म जीडी 6168, पूसा 1103, जेजे 315, अवरोधी बीज बोए। इस मौके पर सुनील कुमार ¨सह विषय वस्तु विशेषज्ञ, ग्राम प्रधान बरवारा, ग्राम प्रधान परसौंजा, प्राविधिक सहायक मुनेश बागरी, बृजेश कुमार, राजेन्द्र ¨सह रहे।