ददुआ और ठोकिया का साथी रहा इनामी डकैत गिरफ्तार
-???? 2012 ??? ????? ???? ??? ?? ???? 25 ???? ?? ?? ???? ????? ?????? ???????? (????????) ????-???? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ??? ???? ???? ???? ?? ?????? ?? ???? ??? ????? ???? ?????? ?? ????? ?? ????? ??? ???? ???????? ??? 31 ??? ???? ????? ?? ????? ??? ???? ???? ???
संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : यूपी-एमपी के पाठा में तीन दशक तक राज करने वाले ददुआ और ठोकिया का साथी रहा इनामी डकैत बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मानिकपुर में 31 साल पहले डकैती के मामले में उसकी तलाश थी। वर्ष 2012 में न्यायालय से फरार घोषित होने पर उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि मानिकपुर थाना प्रभारी केके मिश्र व उनकी टीम ने मूल रूप से जिगनवाह मानिकपुर निवासी फरार 25 हजार रुपये के इनामी डकैत झुलुरुवा उर्फ सुकुरुवा कोल को पकड़ा है। उसके मानिकपुर थानाक्षेत्र के शेखापुर गांव में होने की सटीक जानकारी पर पुलिस टीम ने पकड़ा।
....
नाम बदल पंजाब-हरियाणा में रहा
एसपी ने बताया कि ददुआ और ठोकिया के गैंग में रहकर वारदात करने वाला झुलुरुवा पंजाब और हरियाणा में नाम बदल कर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले वह अपने गांव आया था। आसपास के जंगलों में ठिकाना बनाकर वारदात करने की फिराक में था लेकिन उससे पहले पकड़ा गया।