करंट से ठेका कर्मी की मौत, हाईवे जाम कर हंगामा
????? ?????? ?? (????????) ?? ?????????? ??????? ?? ?????? ???? ???? ??????? ???? ?? ???? ??? ??? ???? ?? ??? ??? ?? ???? ????? ???? ????? ?? ???? ?? ???? ??? ??? ?? ??? ?? ?? ???? ??????? ??? ?????? ????? ??????? ?? ?????-???????? ????????? ???????? ??? ?? ???? ??? ?? ?????? ????? ???? ?????? ?? ???? ???? ?? ??? ????? ?? ?????? ???? ?? ???? ???????? ?? ??????? ???? ?? ??? ???? ????
संवाद सहयोगी, मऊ (चित्रकूट) : सुरौंधा से बंबुरा जाने वाली विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। शटडाउन नहीं लेने के कारण घटना हुई। अफरातफरी के बीच ठेकेदार भाग निकला। नाराज परिजनों ने झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। एक घंटा तक चले हंगामे के दौरान वाहनों की कतार लग गई। पुलिस के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।
ग्राम पटोरी निवासी 32 वर्षीय राम खिलावन आरख बिजली विभाग में ठेका कर्मी था। शनिवार दोपहर निजी कंपनी के ठेकेदार ने नहर पटरी के पास टूटे तार को जोड़ने के लिए उसे पोल पर चढ़ा दिया। शटडाउन नहीं लेने के कारण अचानक वह करंट की चपेट में आकर झुलसकर नीचे गिर गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन व ग्रामीण स्ट्रेचर पर शव लेकर झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए। करीब एक घंटा तक जाम लगाए रहे लेकिन कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। कुछ सपा नेताओं ने अनदेखी का आरोप लगाया। मऊ थाने के एसएसआइ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुआवजे के लिए विद्युत विभाग को लिखने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के बहनोई हीरा लाल बिजली विभाग में संविदा कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि राम खिलावन की मौत से चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था।