विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में दीपावली से पहले मंदाकिनी में बनेगा प्लाटून पुल, शुरू हुआ निर्माण कार्य

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:34 PM (IST)

चित्रकूट में दीपावली और दीपदान मेले से पहले मंदाकिनी नदी पर प्लाटून पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मंदाकिनी नदी पर प्लाटून पुल का निर्माण शुरू।

  2. दीपावली और दीपदान मेले से पहले तैयार होगा पुल।

  3. बाढ़ से बहे नयागांव पुल की जगह लेगा यह।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। दीपदान मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले मंदाकिनी नदी पर आवागमन बहाल करने की कवायद तेज हो गई है। 29 अगस्त को आई रिकार्ड बाढ़ में हनुमानधारा मार्ग पर नयागांव पुल बह जाने से स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही प्रभावित है। अब नदी में प्लाटून पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। पुल के लिए पीपे पहुंच चुके हैं और बुधवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

दीपावली से पहले पुल तैयार होने पर श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। भीषण बाढ़ ने चित्रकूट में पुलों, घाटों और सड़कों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद से कई स्थानों पर संपर्क मार्ग बाधित हैं। हनुमानधारा मार्ग पर वैकल्पिक पुल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चित्रकूट में अमावस्या, पूर्णिमा और दीपदान मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।

ऐसे में पुल का निर्माण स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन दीपदान मेले से पहले क्षतिग्रस्त रास्तों और संपर्क व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। सतना के कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य 20 अक्टूबर तक रखा गया है। प्लाटून पुल बनने से नदी पार करने में हो रही परेशानी दूर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता खेलने पहुंची गोंडा की हैंडबॉल खिलाड़ी, मंदाकिनी नदी में डूबने मौत