विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश से बचाएं अपनी फसल: कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को दी खेतों से जल निकासी की सलाह

Published: Mon, 17 Aug 2026 07:26 PM (IST)

मौसम विभाग ने चित्रकूट में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे दलहनी और सब्जी वर्गीय फसलों को जलभराव से नुकसान हो सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक अधिक बारिश की संभावना है। इसके चलते दलहनी और सब्जी वर्गीय फसलों में जल भराव से नुकसान हो सकता है।

कृषि विज्ञानी ने सलाह दिया कि मंगलवार से बुधवार तक दलहनी और सब्जी वर्गीय फसलों में वर्षा जल निकासी करने के लिए किसान भाई उचित व्यवस्था करें। ताकि उत्पादन में किसी प्रकार प्रभाव न पड़े।

कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के कृषि विज्ञानी डा अकुंर त्रिपाठी ने बताया कि मौसम विभाग ने रविवार से लेकर बुधवार तक अधिक बारिश होने की संभावना और चित्रकूट सहित कई जनपदों के लिए यलो एलर्ट जारी किया है।

कृषि विज्ञानी ने सलाह दिया कि किसान भाई दलहनी फसलों (अरहर, उडद व मूंग), सब्जी और भाजी के खेतों में वर्षा जल का खेतों में भराव होने की स्थिति में उसकी निकासी की उचित व्यवस्था कर लें। ताकि फसलाें में किसी प्रकार के नुकसान से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि बारिश से धान की फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा आया सामने, पैदावार को लेकर बढ़ी चिंता, जानिए दलहन-तिलहन का क्या हाल?