विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में साइबर पुलिस की कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:02 AM (IST)

चित्रकूट पुलिस ने बच्चों के अश्लील वीडियो इंटरनेट पर बेचने के मुख्य आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

  2. आरोपी फ्लिपकार्ट में कार्यरत, वाराणसी से हुई गिरफ्तारी।

  3. पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप जब्त कर फोरेंसिक जांच को भेजे।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। बच्चों के अश्लील वीडियो इंटरनेट पर बेचने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने वाराणसी से पकड़ लिया है। वह फ्लिपकार्ट में काम करता है। रविवार को करीब छह घंटे तक चली पूछताछ में उसने बच्चों के अश्लील वीडियो देखने की बात स्वीकार की, लेकिन उन्हें बेचने के आरोप से इनकार किया।

उसने मोबाइल फोन और लैपटाप से डाटा डिलीट कर दिया है। जांच में उसके क्यूआर कोड से एक बैंक खाते का भी पता चला है। पुलिस ने मोबाइल और लैपटाप कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपित को नोटिस पर छोड़ा गया है। एसपी ने बताया कि कपलाइन संस्था से मिले इनपुट के आधार पर जानकारी हुई थी कि चित्रकूट के एक मोबाइल नंबर से टेलीग्राम, मेटा और डार्क वेब के माध्यम से बच्चों के अश्लील वीडियो प्रसारित और बेचे जा रहे हैं। जांच में जल संस्थान के पास रहने वाले युवक का नाम सामने आया था। साइबर थाने में नौ सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट के रामघाट में अब नहीं बनेंगे मकान-दुकान, 25 मकान मालिकों को नोटिस