चित्रकूट में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, घर-घर होगी 40 सवालों की गणना
चित्रकूट में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जिसमें घरों की गणना और 40 प्रश्नों के जवाब दर्ज ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।
HighLights
सदर तहसील के जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू।
जनगणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर होगी।
प्रत्येक घर से 40 प्रश्नों के जवाब दर्ज किए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। घरों की जनगणना के बारे में जानकारी को फिर से साझा किया गया। एक भवन में कई सदस्य रहते हैं ऐसी दशा में गणना रसोईघर के हिसाब से होगी। कोविड के टीके का विवरण भी दर्ज करना है। प्रत्येक सदस्य का हस्ताक्षर लेना जरूरी है।
जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 28 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार को सदर तहसील के जनगणनाकार्मिकों को सुषमा स्वरूप इंटरनेशन स्कूल अशोह में प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगी।
सदर तहसील के तहसीलदार व जनगणना चार्ज अधिकारी भरत प्रताप सिंह और जनगणना निदेशालय से आए नोडल अधिकारी अमित सिंह ने प्रशिक्षण शुरू करवाया। तहसीलदार ने बताया कि पहले मकान गणना की थी। अब एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे।
मतगणना कार्मिक सभी से 40 प्रश्न करके उनके जवाब दर्ज करेंगे। मकान में रहने वाले सभी सदस्यों का ब्योरा दर्ज करना है। पांच से नौ जनवरी तक छूटे हुए लोगों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं अपनी गणना करने का मौका है।
मुखिया का नाम, विवाह की स्थिति, कब विवाह हुआ, घोषित राष्ट्रीयता, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, व्यवसाय, सरकारी कर्मी का वर्ग, प्राप्त उच्चतम शैक्षिक स्तर, पूर्व निवास का स्थान, स्थान परिवर्तन का कारण, प्रवासी, बैंक खाते का डिटेल, आधार का डिटेल लिया जाएगा।
पहले बैच में कुल 200 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षक, शिक्षक शैलेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक बुद्ध विलास पांडेय, पुरुषोत्तम शुक्ला, फूलचंद्र सिंह, शिव सिंह,अंशुल, देशदीपक खरे, गया प्रसाद, राजबहादुर पाल, श्याम सुंदर यादव सहित शिक्षक व अनुदेशक मौजूद रहे।
