Move to Jagran APP

छत्रपति शाहूजी महाराज ने दलितों और पीड़ितों को किया मजबूत

चित्रकूट छत्रपति शाहूजी महाराज

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 06:19 PM (IST)
छत्रपति शाहूजी महाराज ने दलितों और पीड़ितों को किया मजबूत
छत्रपति शाहूजी महाराज ने दलितों और पीड़ितों को किया मजबूत

छत्रपति शाहूजी महाराज ने दलितों और पीड़ितों को किया मजबूत

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : छत्रपति शाहूजी महाराज मानवतावादी आंदोलन के एक अजेय पुरोधा रहे, उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से दलित पिछड़ा समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया। अपने राज्य में आरक्षण व्यवस्था देकर दलितों और पिछड़ों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम ही नहीं किया बल्कि उनकी शिक्षा के प्रति चिंतित रहे और ज्योतिबा फुले के चलाएं समाज सुधार और शिक्षा के प्रति जागरूकता आंदोलन को आजीवन आगे बढ़ाया।

यह बात जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती के अवसर पर कही। पार्टी कार्यालय में उनकी जयंती मनाई। सभी ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही। मोदी सरकार का प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देना और मुख्यमंत्री योगी का 70 लाख युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देना जुमला साबित हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। भारतीय जनता पार्टी की नीतियां संविधान ,दलित, पिछड़ा विरोधी हैं। जिला प्रवक्ता सुभाष पटेल, मान सिंह पटेल, पप्पू जायसवाल, सीताराम कश्यप, फूलचंद यादव, नरेंद्र यादव, गया प्रसाद सविता, राम प्रसाद वर्मा, मोहम्मद लतीफ सौदागर, राजकिशोर विश्वकर्मा, राधेश्याम निषाद, राधे यादव, सुरेश यादव, गौतम वर्मा, गणपत यादव, मोहम्मद रेहान, दीपक पटेल, राज बहादुर प्रजापति, गोपीचंद यादव रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.