यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Navami 2025: रामनवमी पर आज 22 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम की तपोभूमि, हर घर जलेंगे 11 दीपक
Ram Navami 2025| चित्रकूट में राम नवमी 2025 की धूम है। भगवान राम की तपोभूमि इस बार 22 लाख दीयों ...और पढ़ें

HighLights
- रामनवमी पर आज 22 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम की तपोभूमि
- चित्रकूट और सतना जिला प्रशासन ने की तैयारी
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। Ram Navami 2025 | भगवान राम ने जिस तपोभूमि में अपने वनवास के साढ़े 11 वर्ष बिताए थे, वहां उनका जन्मोत्सव रविवार को रामनवमी पर 22 लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से रामनवमी को ‘चित्रकूट गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की तैयारी है।
भगवा झंड़ों से सजाए गए रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा और जानकीकुंड आदि धार्मिक स्थल शाम को दीपों से रोशन होंगे। रामनवमी को धूमधाम से मनाने के लिए घरों में भी लोग तैयारी कर रहे हैं।
हर घर में जलेंगे 11 दीये
प्रत्येक घर में 11 दीप जलाने की तैयारी है। घरों को भी भगवा रंग में सजाया गया है। धनुष चौराहा, शंख चौराहा सहित बेड़ी पुलिया-रामघाट मार्ग में डिवाइडर पर लगे धनुषाकार खंभों में शिखर पर झंडे लगाए जा रहे हैं।
चित्रकूट और सतना जिला प्रशासन की ओर से 11-11 लाख दीपक जलाने की तैयारी कई दिनों से चल रही है। गत दिनों दोनों जिलों के डीएम और एसपी ने एक साथ बैठक कर साझा रणनीति बनाई थी। इसके बाद कई बार विभिन्न संगठनों, साधु-संतों के साथ भी बैठकें हुईं। शनिवार को भी रामघाट में जिला प्रशासन और साधु संतों की बैठक हुई जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
