मंदाकिनी सफाई को पुल घाट पर उतरी बुंदेली सेना
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मकर संक्रांति और कुंभ में स्नान को लेकर मंदाकिनी सफाई की श्
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मकर संक्रांति और कुंभ में स्नान को लेकर मंदाकिनी सफाई की शुरुआत गुरुवार को बुंदेली सेना ने कर दी है। हाईवे किनारे पुल घाट पर पहले दिन गंदगी बाहर निकाली गई। अब लगातार राम घाट तक अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। घाट तक गंदगी रोकने के लिए रस्सी बांधी जाएंगी।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत ¨सह के नेतृत्व में पुल घाट पर दोपहर में गंदगी निकालने का काम शुरू हुआ। आधा दर्जन मजदूरों, कार्यकर्ताओं के साथ खुद जिलाध्यक्ष भी नदी में उतरे। सैकड़ों लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां, मटकी, चुकरी और सीढि़यों पर जमा मलबा बाहर निकाला। अब नगर पालिका कर्मियों से मिलकर इस गंदगी को शुक्रवार को गड्ढा खोद कर दफन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने लोगों से मंदाकिनी में सफाई बनाए रखने की अपील की। कहा कि मंदाकिनी नदी नहीं कर्वी के लोगों की लाइफ लाइन है। मंदाकिनी बचाने के लिए सभी को आगे बढ़ना होगा। इस दौरान संजय गुप्ता, अतुल ¨सह, वीपी पटेल, आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य रहे।