नवरात्र में सभी लें संकल्प करेंगे नारी का सम्मान
जागरण संवाददाता चित्रकूट नवरात्रि का प्रथम दिन है माता भगवती की कृपा से आज मिशन शक्ति क
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : नवरात्रि का प्रथम दिन है माता भगवती की कृपा से आज 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। नारी शक्ति के लिए अभियान छह माह तक चलेगा। भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। सभी नारी शक्तियों व देवियों को प्रणाम करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
यह बात सांसद आरके सिंह पटेल ने जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व मिशन शक्ति की लखनऊ से नामित जनपद नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी के साथ अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर एक सप्ताह का अभियान चलाया जा रहा है इसमें जन-जन तक संदेश भेजना है कि महिलाओं का सम्मान नारी शक्ति का सम्मान करें। नवरात्र में हम सब लोग संकल्प लें कि नारी का सम्मान करें उनके निरंतर उत्थान पर कार्य किए जाए। सभी विभाग अपनी अपनी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ महिलाओं को दें।जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि इन प्रचार वाहनों को लगाकर जनपद के सुदूर गांव में महिलाओं के उत्थान के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए।