सूने घर में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता चित्रकूट भरतकूप थाना के कोरारी में छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। यु
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भरतकूप थाना के कोरारी में छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाने का अफसोस जताया है।
कोरारी निवासी रेखा देवी पांडेय कोरारी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। उनके पति रमेश पांडेय की मौत हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा निखिल रायपुर छत्तीसगढ़ में रहता है और छोटा बेटा अभिषेक उनके साथ रहता था। सोमवार को रेखा देवी विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय चली आई थीं। घर में अभिषेक अकेले था। शाम करीब पांच बजे उसने घर के अंदर गमछे से फांसी लगा ली। लौट कर मां आई तो बेटे का शव लटका देख होश उड़ गए। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि अभिषेक ने इसी साल चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। सुसाइड नोट में उसने अपने किए के लिए मां से क्षमा मांगा है और बड़े भाई की तरक्की की कामना की है। साथ ही जिम्मेदारी नहीं निभा पाने का अफसोस जताया है।