प्रधानमंत्री को प्रत्येक बूथ से भेजे जाएंगे 51 पोस्ट कार्ड
जागरण संवाददाता चित्रकूट विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने जिला पदाधिकारियों व मंडल प्रभारियों से वर्चुअल मीटिग की। कहा कि बूथ विजय अभियान के तहक 24 सितंबर को प्रत्येक सेक्टर संयोजक, प्रभारी व बूथ सत्यापन अधिकारी को अपने अपने बूथों मे बूथ समिति व पन्ना प्रमुख साथ बैठक करनी है। पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती की पूर्व संध्या पर 25 सितंबर को उनका चित्र लगाकर पुष्पार्चन करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया गया था। उनको नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री भारत सरकार, 07 लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली 110 001 के पते पर जन्म दिवस की शुभकामना देते हुए उनकी किसी एक अच्छी योजना का उल्लेख करते हुए पोस्टकार्ड लिखना है। प्रत्येक बूथ से 21 से 51 पोस्ट कार्ड भेजने है। साथ ही नमो ऐप डाउनलोड प्रत्येक बूथ पर 11 लोगों को डाउनलोड कराना है । मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा ,वोट बनाने के कुल कितने फॉर्म भरे गए, सदस्यता अभियान की चर्चा ,गरीब कल्याण मेला ब्लॉक स्तर पर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2021 तक चलने हैं सरकार की योजना बतानी है ,भारतीय जनता पार्टी के छह कार्यक्रमों की चर्चा करना, साथ ही बैठक के बाद एक साथ खड़े होकर संकल्प लेना है। जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी ने कहा कि दो अक्टूबर गांधी जी की जयंती पर पार्टी जनपद के 71 स्थानों पर नदी एवं तालाब की स्वच्छता अभियान चलाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह व आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, बद्री विशाल त्रिपाठी,हरिओम करवरिया, विपुल प्रताप सिंह बृजेश पांडेय, अभिलाष जायसवाल ,गणेश सिंह अंजू वर्मा,नरेंद्र गुप्ता, प्रेम लाल बाल्मीकि, ओम प्रकाश मिश्रा रहे।