ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 25 घायल, तीन नाजुक
-????? ??????? ?? ??? ???????????? ????? ?????? ????? ???? ??? ????? ????? ????????? ???????? ????? ??????? ??????? ?????? ????? ???? ??????? ??? ????? ?? ????-100 ????? ??? ?? ????? ???? ?? ????? ?? ????? ??? ??? ?????? ????????-?????? ?????? ???? ????? ?? 25 ??? ????? ?? ??? ??? ???? ?? ?????? ? ?????????? ?? ???? ????? ????? ??????? ?? ??? ????? ???? ?? ?????? ????? ???????????? ????? ???? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ???? ??? ???? ??? ?? ???? ????? ??? ???? ?????? ?????? ?? ?????? ?? ????? ???? ???? ?? ??????? ????
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कर्वी कोतवाली अंतर्गत भरतकूप पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आई यूपी-100 पुलिस जीप और दूसरे वाहन को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। इससे 25 लोग जख्मी हो गए। सभी घायल एक परिवार व रिश्तेदारी के हैं। हादसा मुंडन संस्कार के लिए बांदा जिले के गिरवां स्थित विध्यवासिनी मंदिर जाते समय हुआ। एक युवती को रेफर किया गया जबकि तीन की हालत गंभीर है। डीएम शेषमणि पांडेय ने घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के भरतकूप गोड़ा अंतर्गत देविनपुरवा निवासी रामबाबू के एक वर्षीय बेटे रोहन का मुंडन संस्कार विध्यवासिनी मंदिर गिरवां बांदा में कराने के लिए रविवार को करीब 30 परिवारीजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर निकले। अपराह्न करीब एक बजे करीब चार किमी निकलने पर झांसी-मीरजापुर हाईवे पर रौली गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर के सामने अचानक यूपी-100 पुलिस जीप आ गई। उसे बचाते समय दूसरी कार आने पर चालक नियंत्रण खो बैठा। पहिया गड्ढे में पड़ने से ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे लोगों को वहां से गुजर रहे एसडीएम सदर अश्विनी कुमार पांडेय, खनिज अधिकारी राजकुमार संगम व चौकी प्रभारी राजेश मिश्र ने बाहर निकलवाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर व जिला अस्पताल भेजा। 20 वर्षीय प्रियंका पुत्री सुदर्शन निवासी भैरोंपागा कर्वी को प्रयागराज रेफर किया गया है।
हादसे में पिता-पुत्रों समेत यह जख्मी
देविनपुरवा निवासी 40 वर्षीय सतरामा पत्नी रामबाबू, सात वर्षीय राहुल पुत्र राम बाबू, 35 वर्षीय बिटोला पत्नी भगवानदीन, 16 वर्षीय ज्ञानवती पुत्री कल्लू, 65 वर्षीय गोलिनिया पत्नी चुन्नू, 27 वर्षीय राम सखी पत्नी राजा, 60 वर्षीय जेतिया पत्नी श्रीपाल, गोड़ा निवासी 60 वर्षीय राजा उर्फ बहिरा, 18 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र राजा उर्फ बहिरा, भैरोंपागा कर्वी निवासी 17 वर्षीय राज कुमारी व 20 वर्षीय प्रियंका पुत्री शिव दर्शन, 35 वर्षीय सुमित्रा पत्नी शिव दर्शन, एक वर्षीय शुभम पुत्र शिव दर्शन, टिटिहरा निवासी 35 वर्षीय आशा वर्मा पत्नी सीताराम, उनका पांच वर्षीय पुत्र करन, 30 वर्षीय फूलमती पत्नी राजेश, छह वर्षीय सेबू, सात वर्षीय अर्चना, आठ वर्षीय श्यामा, 10 वर्षीय मंजू व 12 वर्षीय खुशबू पुत्री भगवानदीन, 40 वर्षीय लक्षि्मनिया पत्नी श्यामबाबू।