सर्प दंश से युवक की मौत
बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गाव में एक युवक गुरूवार को खेत में पानी भरते समय सर्प ने दंश कर दिया। जहां इलाजोपरान्त उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना पहुची बलुआ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 06:19 PM (IST)
चहनियां (चंदौली) : बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में गुरुवार को खेत में पानी भरते समय युवक को सर्प ने डंस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। दुर्गेश यादव (43) गेंहू की बोआई को खेत में पलेवा कर रहा था। उसी दौरान दुर्गेश को जोड़ा सर्प ने डंस लिया। किसी तरह भागकर वह अपने घर आया। जानकारी होते ही परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें