बाइकों की टक्कर में युवक घायल
नौगढ़ (चंदौली) चकरघट्टा थाना के मंगरही छलका के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 08:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : चकरघट्टा थाना के मंगरही छलका के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें चंद्रभूषण 32 वर्ष घायल हो गए। वह अपने खेत से बाइक से घर लौट रहे थे कि छलका के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। चंद्रभूषण को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें