ट्रैक्टर के पहिए से दबकर मजदूर की मौत, कोहराम
जागसण संवाददाता बबुरी (चंदौली) हटिया गांव के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आ
जागसण संवाददाता, बबुरी (चंदौली): हटिया गांव के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से अक्षय बियार (20) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
हरिणक गांव निवासी अक्षय छत की ढलाई करता था। बुधवार को रात में लगभग दस बजे वह काम समाप्त होने पर मिक्सचर मशीन के साथ लगे ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहा था। बुबरी हटिया मार्ग पर पहुंचा ही था कि चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। ब्रेक लगते ही अक्षय का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देख उसके साथ घर लौट रहे अन्य साथी बदहवास हो गए। आनन-फानन में इलाज को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अक्षय अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था।