बिच्छू के डंक से युवक की मौत
बिच्छू के डंक मारने से कलानी गांव निवासी कंचन कुमार 1
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 05:47 PM (IST)
जासं, इलिया (चंदौली) : बिच्छू के डंक मारने से कलानी गांव निवासी कंचन कुमार 18 वर्ष की शनिवार की देर रात मौत हो गई। कंचन शौच के लिए गांव के बाहर सिवान में गए थे। जहां बिच्छू ने डंक मार दिया। घर के लोगों ने पहले गंवई उपचार कराया लेकिन स्थिति गम्भीर होते देख जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराए। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें