आंतरिक शांति के लिए योग आवश्यक
स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत योजना के तहत सोमवार को नगर पालिका इंटर कालेज में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों को योग के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में सम्मिलित करने के लिए सभी विद्यालयों में शिविर आयोजित की जाएगी।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत योजना के तहत सोमवार को नगर पालिका इंटर कालेज में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी पदमकांत शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों को योग के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में सम्मिलित करने के लिए सभी विद्यालयों में शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में योग को अपनाना नितांत आवश्यक है। योग से ही व्यक्ति निरोग रह सकता है।
योगाचार्य राजेश योगी ने प्राणायाम और योगासन का प्रदर्शन किया। कहा कि योग आत्म जागरूकता एवं आंतरिक शांति के लिए आवश्यक है। नियमित योग व प्राणायाम के जरिए जीवन भर सुखी व निरोग रहा जा सकता है। कहा कि सूर्य नमस्कार और कपालभांति प्राणायाम योग के साथ साथ शरीर का वजन ठीक रहता है। नियमित रूप से योगाभ्यास इतनी समझ देता है कि हमें किस प्रकार का भोजन कब करना चाहिए। बताया कि कार्यक्रम जिला प्रशासन व जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से सभी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर पूरे जनपद के छात्र छात्राओं द्वारा विशेष योग का जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रधानाचार्य डा. महेंद्र पांडेय, इंद्रजीत शर्मा, मोहम्मद फिरोज खान, मयंक मोहन सिंह, राजीव कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन अंसारी, अमल सिंह, मुकेश चौबे, दशरथ सिंह आदि उपस्थित थे।