इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताआें ने दिया धरना
जागरण संवाददाता शिकारगंज (चंदौली) ताजपुर गढ़वा गांव में छह सूत्रीय मांगों को लेकर इंकबाल का धरना जारी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, शिकारगंज (चंदौली) : ताजपुर गढ़वा गांव में छह सूत्रीय मांगों को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा व खेमस की ओर से दिया जा रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आक्रोश मार्च निकालने व संवेदनहीन प्रशासन का पुतला फूंकने का निर्णय लिया।
जिलाउपाध्यक्ष विजई राम ने कहा कि प्रशासन स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने के साथ गरीब किसानों के साथ हठधर्मिता करने पर तुला है। प्रशासन लोकतांत्रिक आंदोलन को अनसुना करता रहा तो कार्यकर्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में किरन, बबली, रमेश चौहान, शिव चौहान, लल्लन देवी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें