Move to Jagran APP

महिला कल्याण संगठन ने छात्रों को दिया स्वेटर

रेल कर्मचारियों व उनके बच्चों की सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहने वाली मुगलसराय मंडल कल्याण संगठन की सदस्यों ने बुधवार को सराहनीय कार्य किया। ठंड की शुरूआत होते ही सदस्यों ने यूरोपियन कालोनी स्थित किड्स कार्नर स्कूल के छात्रों में स्वेटर का वितरण किया। स्वेटर मिलते ही छात्रों के चेहरे खिल गए। संगठन की अध्यक्ष कली सक्सेना ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी और भविष्य में आगे बढ़ने की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 08:45 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 08:45 PM (IST)
महिला कल्याण संगठन ने छात्रों को दिया स्वेटर
महिला कल्याण संगठन ने छात्रों को दिया स्वेटर

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल कर्मचारियों व उनके बच्चों की सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहने वाली मुगलसराय मंडल कल्याण संगठन की सदस्यों ने बुधवार को सराहनीय कार्य किया। ठंड की शुरूआत होते ही सदस्यों ने यूरोपियन कालोनी स्थित किड्स कार्नर स्कूल के छात्रों में स्वेटर का वितरण किया। स्वेटर मिलते ही छात्रों के चेहरे खिल गए। संगठन की अध्यक्ष कली सक्सेना ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी और भविष्य में आगे बढ़ने की कामना की।

loksabha election banner

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने कहा कि महिला रेल कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन द्वारा तरह तरह के कार्य किया जाता है। महिलाओं को हर तरह के गुर सिखाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल कर वे अपना जीविकोपार्जन कर सके। इसके अलावा छात्रों की अच्छी पढ़ाई के लिए भी कई कार्य कराए जाते हैं। समय समय पर प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसमें विजेता आने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाता है। कहा कि रेल कर्मियों की हर समस्याओं का समाधान करने के लिए संगठन हमेशा सक्रिय रहेगा। बताया कि ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बोले कि आज के समय में पढ़ाई ही सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा से दुनिया की हर चीज प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। निरुपमा वर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, मंजू मिश्रा, मीरा सिंह सहित प्रधानाध्यापिका अजमा उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.